February 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 27 अगस्त 2024* रानी झांसी मार्किट में पार्क की सफाई करवाई गई

पंजाब 27 अगस्त 2024* रानी झांसी मार्किट में पार्क की सफाई करवाई गई

पंजाब 27 अगस्त 2024* रानी झांसी मार्किट में पार्क की सफाई करवाई गई
अबोहर, 27 अगस्त (शर्मा/सोनू): आर.एस.एस. के सेवादार ओमप्रकाश भुक्करका व रानी झांसी मार्किट रेलवे स्टेशन अबोहर के दुकानदारों के सहयोग से रानी झांसी मार्किट पार्क को सुधारने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी का प्रधान मक्कड़ को बनाया गया है। ओमप्रकाश भुक्करका ने बताया कि जल्द ही पार्क को सुधारने का काम शुरू किया जायेगा और विभिन्न तरह के पौधे लगाये जायेंगे। आज पार्क में खड़ी घास को मशीन से काटा गया। पार्क में रानी झांसी का स्टैच्यू भी लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि सेवा परमो धर्म संस्था की ओर से शहर को हरा भरा बनाने के लिए पेड़ पौधे व ट्री गार्ड लगाये जा रहे हैं। श्री भुक्करका ने बताया कि शहर में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
फोटो:3 जानकारी देते ओमप्रकाश भुक्कका व घास की कटाई करते सेवादार।

Taza Khabar