पंजाब 27 अक्टूबर 2023* तीसरा आरोपी सहजनप्रीत उर्फ सन्नी आम्र्स एक्ट में काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 27 अक्टूबर 2023* तीसरा आरोपी सहजनप्रीत उर्फ सन्नी आम्र्स एक्ट में काबू
अबोहर, 26 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार, एडीशनल एसएचओ शरणजीत सिंह ने आम्र्स एक्ट के तीसरे आरोपी सहजनप्रीत उर्फ सन्नी पुत्र मक्खन सिंह वासी डेरा बाबा नानक गुरदासपुर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा। इस मामले में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गौरतलब है कि एसपीडी मनजीत सिंह व डीएसपी, थाना खुईयांसरवर के प्रभारी परमजीत कुमार ने गुमजाल नाका पर नाकाबंदी कर रखी थी कि इतने में दो युवक राजस्थान की ओर से आते दिखाई दिये। पुलिस को देखने के बाद दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पुलिस ने उनसे 2 पिस्तौल 32, तीन मैगजीन, 20 जिंदा कारतूस बरामद किये। आरोपियों की पहचान शरणजीत सिंह पुत्र सरूप सिंह वासी मान थाना डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर, विलीयम मसीह उर्फ गोली पुत्र कश्मीर मसीह वासी धर्मकोट पतन्न डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के रूप में हुई थी। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 1, पुलिस पार्टी व आरोपी

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई।*
सुल्तानपुर25जुलाई26*सुलतानपुर में सपा का बड़ा दांव: तेज-तर्रार नफीसा खातून बनीं समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष*