पंजाब 26 दिसम्बर *हैरोइन सप्लाई करने वाली महिला मनप्रीत कौर को सीआईए स्टाफ ने काबू किया
अबोहर, 26 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई मिलख राज, एएसआई सोमप्रकाश व अन्य पुलिस पार्टी ने अबोहर में हैरोइन की सप्लाई करने वाली महिला मनप्रीत कौर पत्नी गुरचरण सिंह वासी शामखेड़ा जिला मुक्तसर साहिब को 5 ग्राम हैरोइन सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी महिला के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये। डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ ने बताया कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करें ताकि जिले को नशाामुक्त किया जा सके।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 16 मार्च 2026*थाना माँट पुलिस द्वारा सामूहिक बलात्कार
बिजनौर 17 मार्च 26*मौलाना डॉ. फुरकान ने दी ईद की मुबारकबाद, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई राह
रोहतास 17 मार्च 26*अनुशासनहीनता और महिला से गलत आचरण के मामले में पुलिस अवर निरीक्षक तत्काल प्रभाव से बर्खास्त