पंजाब 26 जून 2024* सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी मिलख राज ने 50 ग्राम हैरोइन सहित रविंद्र कुमार उर्फ रवि को काबू किया
अबोहर, 26 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर 2 के प्रभारी मिलख राज व अन्य पुलिस पार्टी बुर्जमुहार रोड पर जा रही थी कि सामने से एक कार आती दिखाई दी। शक के आधार पर गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी चालक से 50 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रविंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र गुरसेवक सिंह वासी पंजपीर नगर अबोहर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:5 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 मार्च 26 *पूर्णिया ASP ने सुनी फरियाद, दिए निस्तारण के निर्देश*
वाराणसी 25 मार्च 26*योगी सरकार के सेवा, सुशासन और सुरक्षा के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उतारी मां गंगा की आरती “
नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें* 👇