पंजाब 25 जुलाई 2024* अनुज पर हमला करने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
अबोहर, 25 जुलाई (शर्मा/सोनू): गांव कंधवाला अमरकोट निवासी अनुज कुमार पुत्र कुलदीप 23 जुलाई को शहर से गांव पहुंचा तो उसपर अजय कुमार पुत्र गोमा राम, प्रेम कुमार पुत्र प्रभु, संदीप पुत्र काला सिंह ने कातिलाना हमलाकर घायल कर दिया। अनुज कुमार ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। अनुज की माता सीमा रानी ने बताया कि उसका इकलौता बेटा है। जिन आरोपियों ने उसपर हमला किया है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाये। थाना बहाववाला पुलिस ने अभी तक उसके बेटे के बयान नहीं लिए है। सीमा रानी ने कहा कि यदि मेरे बेटे अनुज या परिवार के अन्य सदस्य को कोई हानि होती है तो उसके जिम्मेवार अजय कुमार, प्रेम कुमार व संदीप होंगे।
फोटो:1, जानकारी देती सीमा व घायल अनुज व चाचा।

More Stories
नई दिल्ली15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
मथुरा 15 अगस्त 26* डीएम और एसएसपी द्वारा हरियाली तीज मे श्री बांके बिहारी मंदिर मे भारी भीड़ को देखते हुए स्थलीय निरीक्षण*
मथुरा 15 अगस्त 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध गांजा सहित गिरफ्तार किया गया।*