पंजाब 23 सितम्बर 2023* अबोहर-गंगानगर रोड पर रेलवे पुल बनाने की मांग
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 23 सितम्बर 2023* अबोहर-गंगानगर रोड पर रेलवे पुल बनाने की मांग
स्कूली बच्चों को होती है परेशानी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
अबोहर, 22 सितम्बर (शर्मा/सोनू): श्री गंगानगर रोड अबोहर फाटक पर पुल पास हो चुका है। फाटक बंद होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। माल गाड़ी आती है तो एक-एक घंटे फाटक बंद रहता है। जिसके कारण लोगों को अपना कीमती समय भी खराब करना पड़ता है। इसके अलावा जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो फाटक बंद होने पर उन्हें फाटक के नीचे से होकर गुजरना पड़ता है। लोगों ने मांग की है कि जब पुल पास हो चुका है तो उसे बनाने में देर क्यों की जा रही है। समाजसेवी राजू चराया व ऑन डॉट कोरियर के संचालक संजय उर्फ राजू व आकाशदीप उर्फ सोनू ने मांग की है कि श्रीगंगानगर रोड रेलवे फाटक पर जल्द से जल्द पुल बनाया जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो : बंद फाटक व जानकारी देते राजू चराया, संजय व रजत लूथ

More Stories
मीरजापुर2मई26*भाजपा की दूसरी सूची जारी, महेंद्र जायसवाल बने जिला सहकोषाध्यक्ष*
लखनऊ2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली2मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे..*