पंजाब 23 जनवरी *राजस्थान से आकर पंजाब में लूटपाट करने वाला दूसरा आरोपी काबू, दो दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 23 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी बलवीर सिंह ने दूसरे आरोपी बलजिंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह वासी संतपुरा तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान का प्रोडक्शन वारंट जारी करवा कर हनुमानगढ़ जेल से लाकर अबोहर अदालत में पेश किया। न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत ने बलजिंद्र सिंह को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार मास्टर शाम लाल पुत्र भागीरथ वासी भागसर के बयानों पर उसकी माता का लोकट छीनने के आरोप में मुकदमा नं. 133, 24.12.22 भांदस की धारा 379बी, 454आईपीसी के तहत लूटपाट करने वाले आरोपी बलजिंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र मिट्ठु वासी संतपुरा तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप है कि उक्त आरोपी शाम लाल की माता का लोकट छीन कर फरार हो गये थे। पुलिस ने पहले आरोपी गुरप्रीत सिंह काबू कर चुकी है। अब बलजिंद्र सिंह को पुलिस रिमांड पर लिया है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कानपूर नगर १५ मार्च २६ * राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग एवं सेवा भारती की वार्षिक कार्य योजना की बैठक संघ कार्यालय में संपन्न हुई
नई दिल्ली १५ मार्च २६ * बंगाल असम समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान..!
मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*गीत, नृत्य, कविता, कहानी, रैंप वॉक और फैंसी ड्रेस जैसी प्रस्तुतियों ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध*