पंजाब 23 अक्टूबर *130 ग्राम हैरोइन सहित एक काबू, एक फरार
अबोहर, 23 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ अबोहर-2 के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई बलकरण सिंह व अन्य पुलिस पार्टी को खास मुखबिर ने सूचना दी कि निर्भय सिंह पुत्र तसविंद्र सिंह व जगदीश कुमार उर्फ जग्गू पुत्र दलजीत सिंह वासी रूकनपुरा खुईखेड़ा जो नशा बेचने का काम करते हैं। छापा मारा जाये तो भारी मात्रा में नशा बरामद हो सकता है। पुलिस ने छापा मारकर निर्भय सिंह पुत्र तसविंद्र सिंह को काबू उससे 130 ग्राम हैरोइन बरामद हुई जबकि जगदीश कुमार उर्फ जग्गू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुईयांसरवर में मुकदमा नं. 124, 22.10.2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहरी पूछताछ की जायेगी। नशा बेचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। फरार हुए आरोपी को पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
फोटो:2, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
28जून26* मौत का डर नहीं है!!-शेख हसीना पूर्व प्रधानमंत्री बंगला देश
28जून26*🔴सेशेल्स में PM मोदी ने UPI समेत कई अहम MOU पर किए हस्ताक्षर..!!*
बांदा 28 जून 26*यमुना में नहाने उतरे सिपाही की डूबने से मौत, पांच घंटे बाद मिला शव*