पंजाब 22 मई 2024* बल्लुआना व अबोहर हल्के में राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को भारी मतों से जीत दिलाकर लोकसभा भेजेंगे : विधायक संदीप जाखड़
अबोहर, 22 अप्रैल (शर्मा/सोनू) : विधायक संदीप जाखड़ द्वारा भाजपा प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी के पक्ष में जोरदार प्रचार किया जा रहा है। आज गांव किलियांवाली में जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में राणा गुरमीत सिंह सोढी व शालू जाखड़, सहित अनेक गणमान्य भाजपाई मौजूद थे। इस दौरान विधायक संदीप जाखड़ ने कहा राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी को भारी मतों से जीत दिलाकर लोकसभा में भेजेंगे। अबोहर व बल्लुआना क्षेत्र से मान सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। शहर में चल रहे विकास कार्यों को रोक दिया गया है। हल्का प्रभारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पंजाब सरकार ने गरीबों को दिया जाने वाला राशन भी बंद कर दिया है। केवल मोदी सरकार वाला राशन ही लोगों को मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश में एक बार भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी। शालू जाखड़ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से राणा गुरमती सिंह सोढ़ी को भारी लीड दिलवायेंगे।
फोटो:6 जनसभा को सम्बोधित करते विधायक संदीप जाखड़ व गुरमीत सिंह सोढ़ी।UT
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*