पंजाब 21 सितम्बर 2023* 45 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 21 सितम्बर 2023* 45 ग्राम हैरोइन सहित दो काबू
अबोहर, 21 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए डीएसपी अरूण मुंडन व नगर थाना के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि 45 ग्राम हैरोइन सहित दो युवक मोनू चलाना उर्फ दाना पुत्र शगन लाल वासी जम्मू बस्ती अबोहर तथा नरेश कुमार उर्फ शंटीपुत्र रोशन लाल वासी नई आबादी गली नं.5 अबोहर को काबू किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नं. 188, 20.9.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा और बारीकी से पूछताछ की जायेगी। मामले की जांच जारी ह।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।
More Stories
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26*खेत पर मां से मिलने जा रही युवती से अभद्रता का आरोप, तीन युवकों पर कार्रवाई की मांग,,
मुजफ्फरनगर 5 अक्टूबर 26 सदर विधानसभा सीट-14 पर संभावित दावेदारियों को लेकर सियासी चर्चा तेज,,,,
सहारनपुर 4 अक्टूबर 26*गूगल मीट पर विश्व उपभोक्ता संगठन की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन,,,