पंजाब 21 सितम्बर 2023* कपूर लाल उर्फ काली 170 नशीली गोलियों सहित काबू, जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 21 सितम्बर 2023* कपूर लाल उर्फ काली 170 नशीली गोलियों सहित काबू, जेल भेजा
अबोहर, 21 सितम्बर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना सदर के प्रभारी गुरमीत सिंह, एएसआई गुरमेल सिंह ने 170 नशीली गोलियों सहित कपूर लाल उर्फ काली पुत्र मथरादास वासी जोधपुर अबोहर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा नं 68, 20.9.23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
फोटो: पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
भागलपुर13 अप्रैल 26*जन सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम:
बाँदा 13 अप्रैल 26*बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जन्म जयंती के पूर्व संध्या पर शहर में निकाली गई कैडिल मार्च*
कौशाम्बी 13 अप्रैल 26*उप जिलाधिकारी सिराथू ने ग्राम कोरियो में भूमि विवाद की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया*