पंजाब 21 जून* निशुल्क योगा क्लब अबोहर द्वारा नेहरू पार्क में 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 21 जून* अबोहर, योग करने से दिल, कैंसर, डिप्रेशन, मोटापा, लीवर, सिर दर्द, किडनी जैसी बीमारियों से राहत मिलती है :कंबोज एडवोकेट, योग से शरीर को निरोग रखा जा सकता है: मा. सुरेंद्र बिला पट्टी। निशुल्क योगा क्लब अबोहर द्वारा नेहरू पार्क अबोहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्लब के चेयरमैन प्रवीण मोदी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान एडवोकेट देसराज कंबोज, विशेष मेहमान डा. रमेश वर्मा पूर्व निदेशक स्वास्थ्य विभाग पंजाब , स्केटिंग कोच जतिन सोनी थे। अध्यक्षता क्लब के प्रधान/योगा इंचार्ज मा. सुरेंद्र बिला पट्टी ने की।
एडवोकेट देसराज कंबोज ने कहा कि भारत ही नहीं पूरी दुनिया में योग का डंका बजा है। भारतीय सेना, सिविल प्रशासन, पुलिस व समाजसेवी संस्थाओं द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को शरीरिक व मानसिक तंदरूस्ती के लिए जागरूक करना सराहनीय है। कंबोज ने कहा कि योग आसन व प्रणायाम करने से दिल, कैंसर, डिप्रेशन, मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर,लीवर, सिर दर्द, किडनी जैसी बीमारियों से राहत मिलती है। प्रदूषण से बचने के लिए व घर में वायु शुद्ध करने के लिए पौधे लगाएं।
मा. सुरेंद्र बिला पट्टी ने नेहरू पार्क में योग दिवस पर योग व्ययाम व प्रणायाम के गुर सिखाए। योग से शरीर को निरोग रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें योग जरूर करना चाहिए और हर रोज करना चाहिए। चेयरमैन प्रवीण मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को हार्दिक बधाई दी। डा. रमेश वर्मा ने कहा कि योगा से फेफड़ों को आक्सीजन मिलती है। शरीर सुडौल व फिट रहता है।
इस अवसर पर निशुल्क योगा कलब के कैशियर अशोक गोयल, उपाध्यक्ष सहीराम बब्बर, गुलशन कुक्कड़,सोनू सोनी, कृष्ण, विक्रम मौर्य, पवन गिरधर, राज कुमार सेतिया, मंगल सिंह, जरनैल सिंह, नीतू सोनी, गीता, ममता, ममता डूडेजा, रजनी मक्कड़, उषा मोदी, ऊषा बब्बर,वीना,अनिता चौधरी,ज्योति, अनीता गोयल, गीता,रजनी, राजविंद्र, अनिता श्यौराण, अंजलि,ज्योति, किरण, रीना, वीना, मीनू, रजनी, रेखा, पूजा सहित विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व नन्हे मुन्ने बच्चे मौजूद थे।

More Stories
रोहतास 24 फ़रवरी 26*सूरक्षा एवं संरक्षा को लेकर आयोजित की गई कोर्डिनेशन मीटिंग*
मथुरा 24 फरवरी 26*थाना सुरीर पुलिस टीम द्वारा दो शातिर चोरो को किया गिरफ्तार ।*
कानपुर नगर 24 फ़रवरी 26*नहर में कूद आत्महत्या करने वाले का शव बरामद करने में पुलिस नाकाम*