पंजाब 21 अगस्त 2023* नगर थाना 2 की पुलिस ने लूटपाट व चोरी के आरोपी को काबू किया
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 21 अगस्त 2023* नगर थाना 2 की पुलिस ने लूटपाट व चोरी के आरोपी को काबू किया
अबोहर, 21 अगस्त (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी मनजीत सिंह, एसपी हैडक्वाटर मोहन लाल, एसपी गुरमीत सिंह, डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन , डीएसपी बल्लुआना देहाती अवतार सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी चंद्रशेखर, सबइंस्पैक्टर जसविंद्र सिंह, एएसआई विश्लेष कुमार, एएसआई भूपिंद्र सिंह, एएसआई बलविंद्र सिंह, हैडकांस्टेबल मनविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लूटपाट व चोरी करने वाले आरोपी मनदीप सिंह उर्फ गोरा पुत्र जसकरण सिंह वासी बहाववाला को मोटरसाईकिल सहित काबू किया है। इसी मामले में गोरव कुमार पुत्र सतीश कुमार वासी चंडीगढ़ मोहल्ला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो: पुलिस पार्टी आरोपियों को ले जाते हुए।

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर12अप्रैल26*(साइबर हेल्प डेस्क) द्वारा कार्यवाहीशि,कायतकर्ता के खाते में धनराशि 55,425/- को वापस कराया गया
मुजफ्फरनगर 12 अप्रैल 26*अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़