पंजाब 21 अक्टूबर 2024* सीआईए स्टाफ पुलिस ने महिला को 40 ग्राम हैरोईन सहित गिरफ्तार किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 21 अक्तूबर (शर्मा, सोनू):फिरोजपुर के डीआईजी , फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना दिहाती तेजिन्द्र पाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी परमिन्द्र ङ्क्षसह , एसआई लखविन्द्र सिंह, महिला पुलिस पार्टी सहित व अन्य पुलिस पार्टी सहित जोहडी मंदिर लिंक रोड के निकट गश्त कर रहे थे कि सामने से एक महिला आती दिखाई दी। शक के आधार पर जब उसको रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पर्स में से 40 ग्राम हैरोईन बरामद हुई।
पकडी गई महिला की पहचान रेखा पत्नी कुलवंत ङ्क्षसह वासी इन्द्रा नगरी के रूप में हुई। महिला के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज किया गया । महिला को न्यायाधीश सतीश शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुंलिस रिमांड पर भेज दिया है।
फोटो ंनं 2 जानकारी देती पुलिस पार्टी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मेरठ १२ मार्च २६ * जीएसटी अधिकारी वेवजह व्यापारियों को प्रताड़ित करना बंद करें -व्यापर मण्डल
अयोध्या १२ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ 12 मार्च 26*दलित युवक को प्रताड़ित करने, स्कूटी छीनने वाले आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कब होगी कार्रवाई*