पंजाब 20 सितम्बर 2023* पैट्रोल पम्प लगवाने के नाम पर ठग्गी करने वाले पति-पत्नी पर मामला दर्ज
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 20 सितम्बर 2023* पैट्रोल पम्प लगवाने के नाम पर ठग्गी करने वाले पति-पत्नी पर मामला दर्ज
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू): थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, चौकी प्रभारी बजीतपुर भोमा बलवीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने दीपक कुमार पुत्र लिलू राम वासी कुलार के बयानों पर उसके साथ पैट्रोल पम्प लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले पति जगदीश कुमार पुत्र देवी व मीरा देवी पत्नी जगदीश कुमार वासी कुलार के खिलाफ मुकदमा नं. 103, भांदस की धारा 406, 420, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। दीपक कुमार ने फाजिल्का के एसएसपी को प्रार्थना पत्र लिखकर मांग की थी कि उसके साथ 30 लाख रूपये के करीब ठग्गी मारने वाले उक्त पति-पत्नी के खिलाफ कार्यवाई की मांग की थी। एसएसपी ने जांच के बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिये। थाना प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी ने कहा कि आरोपियों को जल्द काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो: जानकारी देता शिकायतकर्ता व आरोपी।

More Stories
मिर्ज़ापुर22फ़रवरी26*इनरव्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर विंध्या द्वारा डीसी विजिट का गरिमामय आयोजन संपन्न
मिर्ज़ापुर 22फ़रवरी26*ई रिक्शा चालकों को जागरूक किया गया और गिफ्ट दिया गया
मिर्ज़ापुर 22 फ़रवरी 26*मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का किया गया भव्य आयोजन