पंजाब 20 सितम्बर *स्कूल के बाहर नाकाबंदी जारी
अबोहर, 20 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह संह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना पुलिस द्वारा कन्या सीनियर सैकेंडरी स्क्ूल के बाहर पुलिस द्वारा कड़ी नाकाबंदी की गई है। अक्सर यहां से मनचले युवक स्कूल की छात्राओं को परेशान करते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी कीमत पर मनचले युवकों को बख्शा नहीं जायेगा। चंडीगढ़ में मोहाली कांड के बाद कन्या स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने पब्लिक से सहयोग करने की अपील की है।
फोटो:4, स्कूल के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*