February 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 20 दिसम्बर 21*एसडीएम अमित गुप्ता ने मतदान मशीनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता वैन को रवाना किया

एसडीएम अमित गुप्ता ने मतदान मशीनों की जानकारी देने के लिए जागरूकता वैन को रवाना किया
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा): पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव कमिशन द्वारा लोगों को मतदान मशीनों के बारे में जागरूक करने का अभियान चलाया हुआ है। एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया कि अक्सर चुनावी पार्टीयों द्वारा ईवीएम मशीनों पर आपसी मिलीभगत के आरोप लगाये जाते हैं। चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों पर इस बार ईवीएम मशीन के साथ एक अन्य मशीन लगाई गई जिसके द्वारा जब वोट का बटन दबाते हुए मतदान करने वाले व्यक्ति को पता चल जायेगा कि उसका वोट किस पार्टी को गया है और एक पर्ची कट कर वहीं जमा हो जायेगी। इस संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए पंजाब सरकार व चुनाव आयोग द्वारा शहरों, गांवों व ढणियों में वैन के द्वारा जागरूक किया जा रहा है ताकि लोगों को वोट डालते समय किसी प्रकार की परेशानी न आये।
फोटो:2, जानकारी देते एसडीएम अमित गुप्ता, जागरूकता वैन

Taza Khabar