March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 20 दिसंबर 2023* अबोहर एसडीएम कार्यालय में लोगों की सुविधा हेतू कैम्प लगाया गया

पंजाब 20 दिसंबर 2023* अबोहर एसडीएम कार्यालय में लोगों की सुविधा हेतू कैम्प लगाया गया

पंजाब 20 दिसंबर 2023* अबोहर एसडीएम कार्यालय में लोगों की सुविधा हेतू कैम्प लगाया गया

संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक

पंजाब 20 दिसंबर 2023* अबोहर एसडीएम कार्यालय में लोगों की सुविधा हेतू कैम्प लगाया गया
डीसी सेनू दुग्गल ने सुनी समस्याएं, मौके पर किया निपटारा
अबोहर, 20 दिसंबर (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने मान ने 43 सुविधाएं लोगों को घर-घर तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। इसी के तहत आज उपमंडल अधिकारी कार्यालय में सुविधा कैम्प लगाया गया। इस अवसर पर पटवारी, सांझ केंद्र, डॉक्टर, नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे। कैम्प के दौरान 20 के करीब लोगों के इंकम सर्टीफिकेट, जाति सर्टीफिकेट बनाये गये व 11 लोगों को मौके पर ही सर्टीफिकेट भेंट किये। कैम्प में डिप्टी कमीशनर ने प्रत्येक टेबल जाकर जानकारी हासिल की और लोगों की समस्याएं सुनी। रामसरा निवासी केसरा देवी पत्नी ओमप्रकाश वारिसनामा चढ़ाया गया। इस मौके पर कई लोगों ने पटवारियों से अपनी रजिस्ट्री के इंतकाल भी चढ़वाये। इस अवसर पर उनके साथ हल्का प्रभारी अरूण नारंग, पंकज नरूला, एसडीएम रविंद्रपाल अरोड़ा, तहसीलदार राजिंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रमिंद्र सिंह, लोकसम्पर्क अधिकारी मौजूद थे। डिप्टी कमिशनर ने लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने अपनी समस्याओं संबंधी प्रार्थना पत्र दिये। कुछ लोगों ने डॉक्टरों से अपना चैकअप करवाया व दवाईयां ली।
फोटो:1, कैम्प का निरीक्षण करतीं डीसी व सुविधाओं का लाभ पहुंचे लोग।

Taza Khabar