पंजाब 20 जनवरी 2024* अकाली नेता प्रह्लाद खाटवां पर कातिलाना हमला करने के आरोप में मनजीत सिंह उर्फ मोटा को किया काबू, पूछताछ के बाद जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास ख़बर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 20 जनवरी 2024* अकाली नेता प्रह्लाद खाटवां पर कातिलाना हमला करने के आरोप में मनजीत सिंह उर्फ मोटा को किया काबू, पूछताछ के बाद जेल भेजा
अबोहर, 20 जनवरी (शर्मा/सोनू): गांव खाटवां के अकाली नेता प्रह्लाद खाटवां पर कुछ वर्ष पहले कातिलाना हमला हुआ था। इस मामले में जवाबी कार्यवाई में एक गैंगस्टर मारा गया था जबकि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। थाना बहाववाला पुलिस ने प्रह्लाद खाटवां के बयानों पर भांदस की धारा 307, 120बी व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनजीत सिंह उर्फ मोटा पुत्र वरिंद्र सिंह वासी सोनीपत को जेल से प्रोटैक्शन वारंट पर लाकर न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पूछताछ के लिए समय दिया। उसे दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। डीएसपी अवतार सिंह, थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी कुछ आरोपियों को काबू किया तथा बाकी आरोपियों को भी जल्द काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
भागलपुर28अप्रैल26*नेशनल कैडेट कोर एनसीसी में भैया/बहनों का चयन
मैहर28अप्रैल26*‼️गर्मी में जीव-जंतुओं की प्यास बुझाना: हमारी संवेदनशील जिम्मेदारी,,रवींद्रसिंह (मंजू सर) मैहर की कलम से।
नैनीताल28अप्रैल26*गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के नए कुलपति की नियुक्ति