February 9, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 2 फरवरी 26 * ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता ने बस स्टैंड के पास मेडीकलों की जांच। .. ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता ने बस स्टैंड के पास मेडीकलों की जांच की अबोहर में अवैध रूप से बिक रहे प्रेगा कैप्सूल पर लगेगी लगाम या सिर्फ औपचारिकता? अबोहर, 02 फरवरी (सोनू/शर्मा): नशीली दवाओं की बढ़ती समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर हरकत में नजर आया है। ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता ने सोमवार को अबोहर के व्यस्त बस स्टैंड क्षेत्र के आसपास स्थित मेडिकल स्टोरों की अचानक जांच की। जांच के दौरान ड्रग इंस्पैक्टर ने विशेष रूप से नशीले प्रभाव वाली दवाओं, खासकर परेगा कैप्सूल की बिक्री पर ध्यान केंद्रित किया। उल्लेखनीय है कि अबोहर सहित आसपास के इलाकों में परेगा कैप्सूल का अवैध उपयोग और खुलेआम बिक्री लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह दवा डॉक्टर की पर्ची के बिना भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है, जो कानून का खुला उल्लंघन है। ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता ने जांच के दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़े बिल, स्टॉक रजिस्टर और डॉक्टरों की पर्चियों का मिलान किया। कुछ मेडिकल स्टोरों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई, वहीं संदिग्ध पाए गए स्टोरों पर आगे की कार्रवाई के संकेत भी दिए गए हैं। हालांकि, जांच के दौरान किसी बड़ी बरामदगी या सीधी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। शहरवासियों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि केवल एक-दो दिन की जांच से समस्या का समाधान नहीं होगा। यदि वास्तव में अबोहर में अवैध रूप से बिक रहे परेगा कैप्सूल पर नियंत्रण पाना है, तो लगातार औचक निरीक्षण, दोषी मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस रद्द करने और पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की जरूरत है। अब सवाल यह उठता है कि क्या ड्रग इंस्पैक्टर रमन गुप्ता की यह कार्रवाई अबोहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक लगा पाएगी, या फिर यह कार्रवाई भी पहले की तरह कुछ दिनों की औपचारिकता बनकर रह जाएगी। शहर की जनता की निगाहें अब स्वास्थ्य विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। फोटो:4 ड्रग इंस्पैक्टर मेडीकलों पर जांच करते हुए।

पंजाब 2 फरवरी 26 * श्री सालासर लंगर सेवा समिति ने जताया आभार। ..

पंजाब 2 फरवरी 26 * श्री सालासर लंगर सेवा समिति ने जताया आभार। ..

संजीव चाहर देंगे अबोहर भवन का मुख्य द्वार
श्री सालासर लंगर सेवा समिति ने जताया आभार
अबोहर, 02 फरवरी (सोनू/शर्मा): श्री सालासर लंगर सेवा समिति अबोहर (रजि.) की ओर से समस्त दानवीरों तथा संस्थाओं के सहयोग से गांव जैतासर में बनवाए जाने वाले बहुउद्देशीय भवन के मुख्य द्वार का खर्च पूर्व पार्षद व समाजसेवी श्री संजीव चाहर उठाएंगे। संस्था के चेयरमैन डॉ अश्विनी वाट्स व प्रधान संदीप वधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री सालासर बालाजी व खाटूश्यामजी के दर्शनों को जाने वाले सभी पैदलयात्रियों तथा श्रद्धालुओं को अधिकाधिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से गांव जैतासर में खरीदी गई दो बीघा ज़मीन की रजिस्ट्री 6 फरवरी को करवाई जाएगी। इस शुभ कार्य में देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि हर कोई यथाशक्ति तन-मन-धन से सहयोग कर रहा है। इसी क्रम में बनने वाले अबोहर भवन का मुख्य द्वार श्री चाहर ने बनवाने का संकल्प लिया है। इस कार्य पर लगभग 1.5 लाख रुपए का खर्च आएगा। श्री चाहर ने संस्था को हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है। संस्था के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सभी दानवीरों को भवन निर्माण हेतू बढ़ चढ़कर योगदान देने का आग्रह किया है। डॉ वाट्स व श्री वधवा ने सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं पर श्री बालाजी महाराज का भरपूर आशीर्वाद सदैव बरसता रहे तथा सभी शुभकार्यों में उत्साह पूर्वक भाग लेते रहें।

Taza Khabar