पंजाब 2 अगस्त 2024* महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला कृष्ण कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर 21 अगस्त (शर्मा, सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी मैडम प्रोमिला रानी व अन्य पुलिस पार्टी ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी कृष्ण कुमार पुत्र कालू वासी कंधवाला रोड चंडीगढ़ मोहल्ला को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम नवनीत कौर की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। नगर थाना पुलिस ने लड़की के बयानों पर मुकदमा नं. 85, 17.8.24 भांदस की धारा 76, 75(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
बिजनौर2अगस्त26* निष्पक्ष कार्यशैली के लिए चर्चित एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव, कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में दिन-रात जुटे
नई दिल्ली2अगस्त26*आज भारत vs पाकिस्तान में मुकाबला, दिग्गज दिखाएंगे दम*
लखनऊ2अगस्त26*सभी गैस उपभोक्ता 16 अगस्त तक ekyc अवश्य करवा लें।