पंजाब 19 सितम्बर 2024* मोटरसाईकिल चोरी आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 19 सितम्बर (शर्मा/सोनू) : सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी रूपिंद्र सिंह, एएसआई विनोद कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित पकड़े गए पवन कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी नागा डेरा बाबा अजीमगढ़ को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार सीआईए स्टाफ अबोहर के प्रभारी रूपिंद्र सिंह, एएसआई विनोद कुमार व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित पवन कुमार पुत्र कृष्ण लाल वासी नागा डेरा बाबा अजीमगढ़ को काबू किया था। उसका दूसरा साथी साजन सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी गली नं.1 कोठी फैज अबोहर अभी फरार बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो : 1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें