पंजाब 19 जून 2024* – सदर थाना पुलिस ने दो चोरों को काबू किया, दो मोटरसाईकिल बरामद, आरोपियों को जेल भेजा।
संवाददाता :- पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की ख़ास खबर, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 19 जून 2024* – अबोहर, 19 जून (शर्मा/सोनू) : फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सदर थाना अबोहर के प्रभारी जजपाल सिंह, एएसआई लेखराज दौराने गश्त बहावलवासी की तरफ जा रहे थे कि सामने से दो युवक मोटरसाईकिल पर संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिये। जब उन्हें शक के आधार पर रोककर पूछताछ की तो दोनों मोटरसाईकिल चोरी के पाये गये। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह वासी चननखेड़ा, रणजीत पुत्र कुलदीप वासी बल्लुआना के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। रिमांड के बाद दोबारा अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो:2, बरामद मोटरसाईकिल, पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
मैनपुरी27जुलाई26*मामूली कहा सुनी के बाद देवर ने भाभी की गर्दन में धार दार हथियार से किया हमला
लखनऊ27जुलाई26*गुरु पूर्णिमा पर सीएम ने लिखी पाती, समझाया गुरु का महत्व*
नई दिल्ली27जुलाई26*🕎धर्मेंद्र प्रधान को BJP संगठन में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी..!!*