पंजाब 19 जनवरी 2024* दादी को पोते व पुत्रवधू ने पीटा, पुलिस कर रही है कार्यवाई
अदालत के दिशा निर्देशों पर कार्य शुरू
अबोहर, 19 जनवरी (शर्मा/सोनू): जम्मू बस्ती गली नं. 3 निवासी रेशमा देवी पत्नी रमेश कुमार आज न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश हुई और बताया कि उसे उसकी पुत्रवधू सुमन रानी व पौता वंश उसके साथ मारपीट करते हैं उनके खिलाफ कार्यवाई की जाये। अदालत के दिशा निर्देशों पर नगर थाना पुलिस के एएसआई रणजीत सिंह व महिला कांस्टेबल ने रेशमा देवी के बयान कलमबद्ध किए। रेशमा देवी ने बताया कि कल शाम को उनका दामाद घर आया था जिसके बाद बहू व पोते ने उसके साथ कलेश कर लिया। उसके बाद उसकी पुत्रवधू सुमन पत्नी राजकुमार व पोते वंश ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने शोर मचाया तो उसे सिविल अस्तपाल में दाखिल करवाया गया। आज उसे अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने कार्यवाई शुरू कर दी है।
फोटो:5, अदालत में बयान दर्ज करवाती महिला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
भोपाल28जून25*खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों की जांच के दिए निर्देश*
रोहतास28जून25*मृतक के परिजनो से मिले मंत्री जमा खान, परिवार को दिया गया 4 लाख मुआवजा;
मिर्जापुर: 28जून 25 *मास्टर बोला कि धीरे से मारा लेकिन सीसीटीवी ने उगला राज*