पंजाब 19 अगस्त *इन्फोर्समैंट टीम मोहाली के 5 ईटीओ ने शिवलाल डोडा के ठेकों की चैकिंग की, 50 पेटी शराब व बीयर बरामद जांच जारी
अबोहर, 19 अगस्त (शर्मा/सोनू): इन्फोर्समैंट टीम मोहाली के 5 ईटीओ आज अबोहर पहुंचे व पुराने तलवार अस्पताल के बाहर व अन्य जगहों पर स्थित शिवलाल डोडा के ठेकों पर चैकिंग की। टीम ने बताया कि इन ठेकों से कुछ शराब बरामद की गई है। ईटीओ रजनीश बत्तरा, पीयूष सिंगला, अभिषेक दुग्गल, नवजोत सिंह व नरिंद्र सिंह द्वारा विभिन्न ठेकों पर चैकिंग की गई। रजनीश बत्तरा ने बताया कि 50 पेटी शराब व कुछ पेटी बीयर की बरामद की है। जांच के बाद जो भी मामला सामने आयेगा उसके आधार पर कार्यवाई की जायेगी। सूत्रों से पता चला है कि इनकी शिकायत उच्चाधिकारियों को की गई थी। शिकायत के आधार पर आज टीम द्वारा छापे मारे गए हैं। मामले की जांच जारी है।
फोटो 5: चैकिंग करती टीम व बाहर खड़ी कार
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली11अगस्त2026* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया