———–
पंजाब 18 सितम्बर *राजीव नगर गली नंबर 4 निवासी हेमलता पर पड़ोसी ने किया हमला
अबोहर, 18 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ/सुरेन्द्र शर्मा/जगदीश)। अबोहर नई आबादी क्षेत्र राजीव नगर गली नंबर 4 निवासी हेमलता पत्नी तारा चंद ने नगर थाना-2 की पुलिस को एक प्रर्थना पत्र लिखकर मांग की है कि उनके पडोस में रहने वाला विक्रम शुक्ला पुत्र अमित शुक्ला, अजय नाई, गौरव व अन्य लोगों ने उसके घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की है। हेमलता ने बताया कि अगर मेरे पति या मेरे परिवार के सदस्य के साथ वारदात होती है तो इसके जिम्मेवार पडोसी होंगे क्योंकि इनके घर लोगों का आना जाना लगा रहता है। कुछ समय पहले भी मेरे पति पर इन्होंने हमला किय था। अब फिर मेरे पर हमला किया है। उनहोंने थाना प्रभारी से मांग की है कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है जलद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
फोटो : 06, जानकारी देती महिला।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन