पंजाब 18 दिसम्बर *नशीली गोलियों व शीशियों के आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 16 दिसंबर (शर्मा/सोनू): डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने 290 नशीली शीशियां कोरेक्स व 2700 नशीली गोलियों सहित पकड़े गए दोनों आरोपियों लाल कृष्ण उर्फ प्रवीण पुत्र वेद प्रकाश 2वाई श्रीगंगानगर राजस्थान व अभिषेक पुत्र श्याम सुंदर वासी 57एनपी रायसिंहनगर जिला गंगानगर राजस्थान को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है व अन्य आरोपियों को भी जल्द काबू किया जायेगा।
गौरतलब है कि डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ व थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि हमारी टीम आरोपियों को गुमजाल के निकट 290 नशीली शीशियों व 2700 नशीली गोलियों सहित काबू किया था।
फोटो:5, जानकारी देते डीएसपी व पकड़े गए आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
रोहतास9जून26*RPF डेहरी ऑन सोन की बड़ी कार्रवाई* *29 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मथुरा 9 जून26*थाना जेत क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस और ट्रक में टक्कर*