पंजाब 18 अक्टूबर 2024*देवर को सामने पेशाब करने से रोका तो सास-ससुर व देवर-देवरानी ने पीटा, बाजू तोड़ी
अबोहर, 18 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के अंतर्गत आते गांव तूता पंजावा के निवासी भजन कौर पत्नी सुखदेव सिंह उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल है। भजन कौर ने बताया कि जब उसने अपने देवर बलदेव सिंह को सामने नंगा होकर पेशाब करने से रोका तो उसके ससुर गुरनाम सिंह, सास प्रीतो बाई, देवर बलदेव सिंह व देवरानी कुलविंद्र कौर ने उस पर हमला बोल दिया और उसकी बाजू तोड़ दी। उसे उपचार के लिए उसके बेटे ने सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। भजन कौर का आरोप है कि देवर अक्सर उससे इस तरह की हरकतें करता है। भजन कौर ने कहा कि उक्त चारों ने उसके घर में घुसकर मारपीट है। इनके खिलाफ बनती कार्यवाई की जाये। इस मामले की जांच चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी गुरमेल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्यवाई अमल में लाई जायेगी।
फोटो:3, अस्पताल में भर्ती भजन कौर
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
भागलपुर 12मार्च 26*मंजूषा महोत्सव में तसर सिल्क पर सजी मंजूषा कला, फैशन शो में दिखी सुंदर नारी और भागलपुर की सांस्कृतिक छटा*
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।