February 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 17 सितम्बर *आलमगढ़ पंचायत ने की महाराजा अग्रसैन कॉलेज के खिलाफ कार्यवाई की मांग

पंजाब 17 सितम्बर *आलमगढ़ पंचायत ने की महाराजा अग्रसैन कॉलेज के खिलाफ कार्यवाई की मांग

पंजाब 17 सितम्बर *आलमगढ़ पंचायत ने की महाराजा अग्रसैन कॉलेज के खिलाफ कार्यवाई की मांग
पंचायती जमीन से पेड़ उखाड़ कर बेचने के आरोप लगाये
अबोहर, 17 सितम्बर (शर्मा/सोनू/चुघ): गांव आलमगढ़ के सरपंच जगदीश कुमार व जिला परिषद् मैंबर मक्खन लाल, मैंबर पंचायत विनोद, मैंबर पंचायत जागीर सिंह हांडा व युवा संघ के सदस्यों को सूचना मिली थी कि गांव आलमगढ़ की पंचायती जमीन जो महाराज अग्रसैन कॉलेज को रैंट पर दे रखी है। उस जमीन पर लगे पेड़ों को कॉलेज द्वारा कटवाकर बेचा जा रहा है। पंचायत ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो वहां ट्राली पेड़ों से भरी खड़ी थी। पंचायत ने कहा कि पेड़ उखाडऩे की पंचायत से मंजूरी नहीं ली है। हमने सिर्फ जमीन रैंट पर दी थी पेड़ पौधे नहीं बेचे थे। कॉलेज ने नियमों का पालन नहीं किया। जिनके नाम पर यह कॉलेज दिया गया था उनमें से कोई व्यक्ति कॉलेज नहीं चला रहा। आगे ठेके पर दे रखा है। पंचायत ने प्रशासन से कार्यवाई की मांग की है।

Taza Khabar