अबोहर रेलवे थाना के प्रभारी कस्तूर लाल को फरीदकोट व सुखदेव सिंह को अबोहर रेलवे थाना प्रभारी लगाया, पदभार संभाला
अबोहर, 17 दिसंबर (शर्मा): विधानसभा चुनावों को लेकर पंजाब पुलिस के डीजेपी तथा रेलवे के डीजेपी के दिशा निर्देशों पर जिला हैडक्वाटरों में तैनात अधिकरियों को बदलने का सिलसिला जारी है। जिसके तहत अबोहर रेलवे थाना प्रभारी पंजाब पुलिस कस्तूर लाल को फरीदकोट रेलवे थाना में लगाया गया है। उनके स्थान पर फरीदकोट से बदलकर इंस्पैक्टर सुखदेव सिंह को अबोहर रेलवे थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। रेलवे स्टेशन व गाडिय़ों में तलाशी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यदि स्टेशन या गाड़ी कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को दें।
फोटो:4, थाना प्रभारी कस्तूर लाल व सुखेदव सिंह।

More Stories
नोयडा 6 अप्रैल 26*नमाज पढ़ते समय UP16BZ 7443 मोटरसाइकिल चोरी हो गयी
पूर्णिया बिहार 6 अप्रैल 26 *पूर्णिया में पुलिस की बर्बरता: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की
भागलपुर 6 अप्रैल 26*बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव समारोह को लेकर स्थानीय होटल में की गई अहम बैठक*