October 18, 2024

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पंजाब 17 अक्टूबर 2024* अबोहर। अबोहर मंडी में काट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विधायक संदीप जाखड़ की ओर से

पंजाब 17 अक्टूबर 2024* अबोहर। अबोहर मंडी में काट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विधायक संदीप जाखड़ की ओर से

पंजाब 17 अक्टूबर 2024* अबोहर। अबोहर मंडी में काट को लेकर उठ रहे सवालों के बीच विधायक संदीप जाखड़ की ओर से वीरवार को आढ़ती भाईयो को लेकर अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान उनकी ओर से किसानों के साथ बातचीत करते हुए अनाज मंडी में धान खरीद का जायजा लिया गया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक जाखड़ ने कहा कि आज मंडी में 8, 10, 12 किलो की काट को लेकर किसानों में रोष पाया जा रहा है। किसानों का रोष भी जायज है, क्योकि पहले वे फसल की बुवाई से लेकर उसके पकने तक दिन रात एक करते हैं और उसके बाद जब फसल मंडी में आती है, तो उन्हें काट के नाम पर चूना लगाया जाता है। आखिर ये काट किसकी जेब में जा रही है, यह सच सबके सामने आना चाहिए और उनकी ओर से तीन-चार दिनों में क्लीयर भी किया जाएगा कि यह काट किसकी जेब में जा रही है। आढ़ती एसो. के पदाधिकारियों को भी आवाज उठाई जानी चाहिए कि आखिर इतनी काट क्यों काटी जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री से इस सिलसिले में ध्यान देने की मांग की है। श्री जाखड़ ने कहा कि गत वर्ष मंडी में करीब 17 लाख गट्‌टों की आमद हुई थी, लेकिन इस बार 25 लाख गट्‌टो की आमद होने का अनुमान लगाया जा रहा है। धान की पीआर, हाईब्रिड की वैरायटी मार्केट में आ रही है और इस सिलसिले में शैलर संचालक भी पशोपेश में हैं। सरकार व अधिकारियों को इस सिलसिले में ध्यान देना चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग को कोई नुकसान न हो। उन्होंने डीसी की ओर से अबोहर की अनाज मंडी का दौरा न किए जाने पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि धान का सीजन पूरे यौवन है और अबोहर की अनाज मंडी सहित अन्य फोकल प्वाइंटों पर धान की आमद होरही है। डीसी मैडम को यहां पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लेना चाहिए और काट की प्रॉब्लम झेल रहे किसानों से बातचीत कर उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए। जाखड़ ने बताया कि मंडी में अलग-अलग किस्मों की वैरायटी आ रही है, तो बिल एक नाम क्यों काटे जा रहे हैं। प्रशासनिक व एजेंसी अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए, लेकिन प्रशासन को सो रहा है। यदि पहले अर्ल्ट रहकर पूरे सिस्टम से तैयारी करता, तो आज किसी भी वर्ग को कोई परेशानी नहीं आनी थी। उन्होंने अधिकारियों को रैफरी की भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि अधिकारियों का फर्ज बनता है कि वह मंडियों में आकर अलग-अलग वर्गों के मसले हल रहे और रिलीज ऑर्डर की दिक्कत को सुलझाए। ज्यादा से ज्यादा रिलीज़ आर्डर बनाए जाने चाहिए, ताकि पूरा सिस्टम बेहतर तरीके से चले।

About The Author

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.