पंजाब 16 सितम्बर *जस्टिस सुधीर मित्तल ने बरसाती पानी की समस्या को हल करने के एसडीएम को निर्देश जारी किए
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा): पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट चंडीगढ़ के जस्टिस सुधीर मित्तल आज अबोहर कोर्ट कम्पलैक्स में पहुंचे। उनके साथ फाजिल्का के सीनियर सैशन जज मैडम जतिंद्र कौर, लीगल सर्विस अथॉरिटी के न्यायाधीश अमनदीप सिंह मौजूद थे। बार एसोसिएशन के प्रधान अमनदीप धारीवाल, सैक्ट्री लखविंद्र सिंह व अन्य वकीलों ने बताया कि बरसात के समय यहां पानी भर जाता है। वकीलों को वाटर वक्र्स की जगह देने को कहा। उन्होंने अबोहर के एसडीएम आकाश बांसल से बातचीत करते हुए पानी की समस्या को हल करने के निर्देश दिये। एसडीएम ने कहा कि इस समस्या का जल्द हल कर दिया जायेगा। इस अवसर पर ज्वाईंट सैक्ट्री सुनील मेहरा, कैशियर प्रेम कांटीवाल, संदीप बजाज, हरप्रीत सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान सुरीन कड़वासरा, रवि कड़वासरा, अमृतपाल तिन्न, तेजिंद्र खालसा, कंवरसैन, गोकल मिढ़ा, रूपिन बिश्रोई, अभिषेक पवार, राजिंद्र, बिक्रम कुमार, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान आर.एस. फोर, पूर्व सैक्ट्री जसबीर सिंह जम्मू मौजूद थे।
फोटो:4, एसडीएम को दिशा निर्देश देते जस्टिस
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*तीन दिनों से लापता व्यापारी का ट्रेन से कटा हुआ मिला शव*
कौशाम्बी 25 फ़रवरी 26*संदीपन घाट थाना प्रभारी ने होली व रमज़ान के त्यौहार के पूर्व अर्ध सैनिक बल के साथ किया क्षेत्र में फ़्लैग मार्च*