पंजाब 16 सितम्बर *आलमगढ़ पंचायत ने की महाराजा अग्रसैन कॉलेज के खिलाफ कार्यवाई की मांग
पंचायती जमीन से पेड़ उखाड़ कर बेचने के आरोप लगाये
अबोहर, 16 सितम्बर (शर्मा): गांव आलमगढ़ के सरपंच जगदीश कुमार व जिला परिषद् मैंबर मक्खन लाल, मैंबर पंचायत विनोद, मैंबर पंचायत जागीर सिंह हांडा व युवा संघ के सदस्यों को सूचना मिली थी कि गांव आलमगढ़ की पंचायती जमीन जो महाराज अग्रसैन कॉलेज को रैंट पर दे रखी है। उस जमीन पर लगे पेड़ों को कॉलेज द्वारा कटवाकर बेचा जा रहा है। पंचायत ने मौके पर पहुंच कर जांच की तो वहां ट्राली पेड़ों से भरी खड़ी थी। पंचायत ने कहा कि पेड़ उखाडऩे की पंचायत से मंजूरी नहीं ली है। हमने सिर्फ जमीन रैंट पर दी थी पेड़ पौधे नहीं बेचे थे। कॉलेज ने नियमों का पालन नहीं किया। जिनके नाम पर यह कॉलेज दिया गया था उनमें से कोई व्यक्ति कॉलेज नहीं चला रहा। आगे ठेके पर दे रखा है। पंचायत ने प्रशासन से कार्यवाई की मांग की है।
फोटो: 7, पेड़ों से भरी ट्राली के साथ पंचायत व ग्रामीण
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
फर्रुखाबाद28अप्रैल26*मोदी की रैली में लगे बी डी ओ एवं सचिव , आवाम परेशान: एन डी पी एफ
लखनऊ28अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….
पूर्णिया बिहार 28 अप्रैल 26 *पूर्णिया में 3 करोड़ का बैंक घोटाला: खाताधारकों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर काटा बवाल*