पंजाब 16 अगस्त 2024* 30 किलो चूरा पोस्त आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा
अबोहर, 16 अगस्त (शर्मा/सोनू): नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी रणजीत सिंह, एएसआई बलबीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखबीर सिंह ने 30 किलो चूरा पोस्त आरोपी राहुल कुमार को पुलिस रिमांड के बाद अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि नार्कोटिक्स रेंज सैल के प्रभारी रणजीत सिंह, एएसआई बलबीर सिंह, हैडकांस्टेबल लखबीर सिंह व अन्य पुलिस पार्टी दौराने गश्त ढाबा कोकरिया की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक कार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 30 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान राहुल कुमार पुत्र महेंद्र कुमार वासी खैरपुर अबोहर व शेरू उर्फ शेरा पुत्र साहब राम वासी गंगागौरी वाला सदर ढाबवाली जिला सिरसा हरियाणा को काबू किया गया। दोनों के खिलाफ सदर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया था।
फोटो: 5 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
अबोहर पंजाब30जून26*श्री शिव मंदिर व्हाईट टैम्पल में हर रोज शाम को लगता है लंगर
रोहतास30जून26*85 करोड़ का ओवरब्रिज पहली बारिश में फेल: NH-19 शिवसागर पुल पर भरा घुटनों तक पानी | जॉइंट से टपका पानी,
महोबा30जून26*थाना खरेला पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*