पंजाब 15 अक्टूबर 2024* 85 वर्षीय ज्ञान कौर व 86 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने डाली वोट
अबोहर, 15 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): गांवों में पंचायती चुनावों के प्रति लोगों में उत्साह पाया गया है। इस दौरान आलमगढ़ की 85 वर्षीय महिला ज्ञान कौर ने वोट डाला। परिवार वाले उसे कुर्सी पर बैठाकर पोलिंग बूथ पर लेकर गये। जहां उसे काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा गांव सप्पांवाली की 86 वर्षीय महिला लक्ष्मी देवी ने भी अपने मत का प्रयोग किया। उसके बेटे उसे बूथ तक लेकर आये। आलमगढ़ के पूर्व सरपंच जगदीश कुमार ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में भाईचारा कायम है। कोई भी जीते इससे फर्क नहीं पड़ता। यह जनता का फैसला होगा और उन्हें पूरी तरह से यह फैसला मान्य होगा।
फोटो:3, जानकारी देते पूर्व सरपंच व वोट डालने जाते बुजुर्ग महिलाएं।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**