पंजाब 13 दिसम्बर *12 ग्राम हैरोइन सहित 1 काबू
अबोहर, 13 दिसंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सीआईए स्टाफ 2 अबोहर के प्रभारी सज्जन सिंह, एएसआई रणजीत सिंह अपनी टीम के दौराने गश्त ढाणी मसीत की तरफ जा रहे थे कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में मोटरसाईकिल पर आता दिखाई दिया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली तो उससे 12 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ माहणी पुत्र मिलखा सिंह वासी ढाणी करनैल के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ नगर थाना अबोहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जायेगा।
फोटो:6, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*