पंजाब 13 जुलाई *सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए बनाए गए शैड पार्किंग स्थल में तबदील
मरीज धूप में भटकने को मजबूर, शैड के नीचे अस्पताल स्टाफ के वाहन होते हैं पार्क
अबोहर, 13 जुलाई (शर्मा/सोनू): कुछ माह पूर्व सिविल अस्पताल अबोहर में एसएमओ के प्रयासों से मरीजों के बैठने के लिए शैड की व्यवस्था की गई थी लेकिन अब यह शैड अस्पताल स्टाफ के वाहनों की पार्किंग के लिए प्रयोग हो रहा है जबकि मरीज व उनके साथ आने वाले परिजन धूप में भटकने को मजबूर होते हैं। अस्पताल स्टाफ की मिलीभगत सिंह शैड में मरीजों के बैठने के लिए जगह नहीं बचती। स्टाफ अपने वाहन छांव में पार्क करने के लिए इस शैड का इस्तेमाल कर रहे हैं। मरीजों की स्थिति वही ढाक के तीन पात वाली हो गई है। शैड लगाने व यहां बैठने की व्यवस्था करने के बावजूद उन्हें कड़ी धूप व भयंकर गर्मी में छांव के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन को चाहिए कि यहां वाहन पार्क करने वाले स्टाफ पर सख्त कार्यवाई की जाये और इस जगह को मरीजों व उनके परिजनों के बैठने के लिए सुरक्षित रखवाया जाये।
फोटो: 5 अस्पताल में बने शैड के नीचे खड़े वाहन व नीचे बैठे मरीज।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26*उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात कि
कानपुर देहात12अप्रैल26*कानपुर देहात की पामा चौकी भवन का जीर्णोद्धार पूराः एसपी ने किया निरीक्षण,
सोनामुखी बंगाल 12 अप्रैल 26*पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सोनामुखी में किया विशाल जनसभा को संबोधित*