पंजाब 13 अक्टूबर 2024* थाना बहाववाला पुलिस ने चोरी के मामले में बलदेव सिंह को काबू किया
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी, फाजिल्का के एसएसपी वरिंद्र सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़, डीएसपी बल्लुआना देहाती तेजिंद्रपाल सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी रविंद्र सिंह, एएसआई गुरमीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मामले में बलदेव सिंह पुत्र हरदीप सिंह वासी झोरडख़ेड़ा को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के खिलाफ हरदीप सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 90, 16.8.24 भांदस की धारा 109, 25, 27, 54, 59 व रपट नं. 19, 14.9.24 भांदस की धारा 304, 126 (2), 115(3), 3(5) बीएनएस के तहत मार्किट में चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आज उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो:3, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नई दिल्ली १२ मार्च २६ * सुप्रीम कोर्ट ने कल, मार्च 11 को एक ऐतिहासिक फ़ैसले में OBC के non-creamy layer (NCL) के मामले में बड़ा बदलाव कर दिया है…!!
पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ१२ मार्च २६ * थाना आलमबाग पुलिस टीम द्वारा यात्री का गुम हुआ बैग 01 घण्टे के अन्दर बरामद कर महिला को सुपुर्द ।
अयोध्या १२ मार्च २६ * सीएम योगी ने श्रीराम मंदिर व हनुमानगढ़ी में किया दर्शन-पूजन