पंजाब 13 अक्टूबर 2024* गांव आलमगढ़ में सरपंच पद् के उम्मीदवार राजन माहर को मिल रहा भरपूर समर्थन
पहल के आधार पर करवाये जायेंगे गांव में विकास कार्य : राजन माहर
अबोहर, 13 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): गांव आलमगढ़ में सरपंच पद् के पढ़े-लिखे उम्मीदवार नौजवान राजन माहर को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। राजन माहर ने बताया कि गांव में अब तक किसी ने भी सीवरेज डालने का प्रयास नहीं किया है। उन्होंने मैं सरपंच बनते ही सबसे पहले गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज पाईप डलवा कर सेमनाले में डलवा कर इसका उचित प्रबंध करवाया जायेगा। इसके अलावा गांव के स्कूल के सामने गंदे पानी की समस्या का हल भी पहल के आधार पर करवाया जायेगा। पानी के शुद्ध पानी के लिए सरकार को प्रपोजल बनाकर भेजा हुआ है। जिन लोगों के राशन कार्ड या नरेगा कार्ड काटे गये हैं या नहीं बने हैं उनके कार्ड भी पहल के आधार पर बनाये जायेंगे। गांव में नशा बेचने वालों पर के खिलाफ सरकार व पुलिस प्रशासन के सहयोग से सख्त कार्यवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा छोडऩा चाहता है उसकी पूरी मदद की जायेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उन्हें भारी वोटों से जीत प्राप्त होगी।
फोटो:1, सरपंच के उम्मीदवार राजन माहर व जानकारी देते राजन माहर।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग, बाल-बाल बचे- हमलावर गिरफ्तार*
कौशाम्बी 11 मार्च 26*पूर्व विधायक का हुआ निधन उनके आवास पहुंचे पूर्व सांसद समेत तमाम लोग*
बांदा11मार्च 26*गांव,गांव पांव,पांव यात्रा पहुंची ब्लॉक महुआ बुंदेलखंड राज्य निर्माण के लिए मिल रहा जन समर्थन**