पंजाब 11 सितंबर 2023* 30 पेटी शराब मामले में चार आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 11 सितंबर 2023* 30 पेटी शराब मामले में चार आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
अबोहर, 11 सितम्बर (शर्मा/सोनू): अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम जसप्रीत कौर की अदालत में 30 पेटी शराब मामले में सुखवंत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र मल सिंह वासी डबवाली थाना लंबी, अंकुश पुत्र चंद्रप्रकाश, चंद्रप्रकाश पुत्र चिमन लाल कृष्णा नगरी गली नं.1 अबोहर के वकील संदीप बजाज, सुरीन कड़वासरा व अरूण मुंजाल ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट संदीप बजाज की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए अदालत ने शराब मामले में चारों आरोपियों अंकुश, चंद्रशप्रकाश, अमरजीत सिंह व सुखवंत को दोष मुक्त करते हुए सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने 22.8.18 को 30 पेटी हरियाणा मार्का शराब सहित उक्त चारों को काबू किया था। चारों ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश होकर जमानत करवाई। अदालत ने चारों को सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो: जानकारी देते पुलिस अधिकारी व आरोपी साजन

More Stories
मुम्बई6अगस्त26*तरुण तेजपाल 2013 रेप केस में दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी करने का फैसला पलटा
जोधपुर6अगस्त26*RAS अधिकारी प्रियंका विश्नोई मौत मामले में कोर्ट के आदेश के बाद वसुंधरा हॉस्पिटल के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज की गई है।_*
उत्तर प्रदेश6अगस्त26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*