पंजाब 11 जून 2024* 10 किलो चूरा पोस्त सहित कुलदीप काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 11 जून (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी जसविंद्र सिंह बराड़, चौकी बजीतपुर भोमा के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य टीम बस स्टैंड बजीतपुर भोमा की तरफ जा रही थी कि एक युवक सिर पर गट्टा रखे हुए आते हुए दिखाई दिया। शक के आधार पर जब युवक की तलाशी ली तो गट्टे में से 10 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कुलदीप कुमार उर्फ चंदू पुत्र पप्पू वासी रामपुरा थाना बहाववाला के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहावाला में मामला दर्ज कर न्यायाधीश जगविंद्र सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया बिहार19अप्रैल26 *बाल विवाह मुक्त पूर्णिया की नई पहल: एसपी ने स्पेशल टीम, मंदिर-मंदिर चला जागरूकता अभियान*
भागलपुर 20 अप्रैल 26*कूड़े के ढेर में मिला 10 वर्षीय मासूम का शव, भागलपुर में सनसनी; परिजनों का भारी हंगामा
लखनऊ 20 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*