पंजाब 11 अक्टूबर 2023* पंजाब से शराब ले जाकर राजस्थान में बेचने वाले आरोपी को जेल भेजा
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 11 अक्टूबर 2023* पंजाब से शराब ले जाकर राजस्थान में बेचने वाले आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 11 अक्तूबर (शर्मा/सोनू): 450 पेटी शराब सहित पकड़े गए कैंटर चालक मोहम्मद रहीम पुत्र रहिमतुल्ला वासी मिठानयों की बस्ती देरासर जिला बाडमेर राजस्थान को 4 दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जानकारी अनुसार पंजाब से कैंटर में शराब भरकर राजस्थान ले जा रहे कैंटर चालक को थाना बहाववाला के प्रभारी बलविंद्र सिंह टोहरी, एएसआई गरीश कुमार ने काबू करने में सफलता हासिल की है। कैंटर में से 450 पेटी शराब पंजाब मार्का बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना बहाववाला में मुकदमा नं. 111, 6.10.23 एक्साईज एक्ट के तहत मोहम्मद रहीम पुत्र रहिमतुल्ला वासी मिठानयों की बस्ती देरासर जिला बाडमेर राजस्थान के रूप में हुई थी।
फोटो : पुलिस पार्टी व आरोपी।

More Stories
कौशाम्बी 4 मार्च 26*डिवाइडर पर टकराने से बाइक सवार की मौके पर हुई मौत*
कौशाम्बी 4 मार्च 26*पति की प्रताड़ना से पीड़ित होकर कुएं में कूदी महिला गंभीर घायल*
लखनऊ 4 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….