पंजाब 10 फरवरी *अचडक़ी पम्प लूटने का तीसरा आरोपी मोहम्मद आमीन काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 10 फरवरी (शर्मा/सोनू): थाना खुईयांसरवर के प्रभारी इंस्पैक्टर बलजीत सिंह, चौकी कल्लरखेड़ा के प्रभारी सबइंस्पैक्टर दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने गांव अचडिक़ी में पम्प लूटने वाले तीसरे आरोपी मोहम्मद आमीन वासी किकरांवाली तहसील संगरिया जिला हनुमानगढ़ को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्ययाधीश ने उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार अचडिक़ी पम्म मैनेजर संदीप कुमार पुत्र लादू राम के बयानों के आधार पर मुकदमा नं. 70, 5.06.22 भांदस की धारा 457, 382, 427 व अन्य धाराओं में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीसरे आरोपी मोहम्मद आमीन को काबू किया है। उसे पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है।
फोटो: 6 पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ24जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ24जून26*लखनऊ अग्निकांड में 4 गिरफ्तार, 4 अफसर सस्पेंड,2 सदस्यीय SIT का गठन, सीएम ने कहा दोषी,बच नही पाएंगे
नई दिल्ली24जून26*भारत के एनएसए अजीत डोभाल के आगे रखी नेमप्लेट पर इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखा दिखा.*