पंजाब 10 अप्रैल 2024* स्टील ब्रिज की टूटी टाईलों से कभी भी हो सकता है हादसा
अबोहर, 10 अप्रैल (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा): नई आबादी को बाजार से जोडऩे वाला स्टील ओवर ब्रिज की टाईलें जगह-जगह से उखड़ गई हैं जिस कारण लोगों को इस पुल से गुजरते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। टाईलों के टूटने से बने खड्डों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। लेकिन अबोहर प्रशासन शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस पुल की टाईलों को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस पुल की टाईलें उखड़ चुकी हैं जिसे अपनी आभा अपना अबोहर टीम ने ठीक करवा दिया था लेकिन अब दोबारा टाईलें उखड़ गई हैं। समाजसेवी राजू चराया, रजत लूथरा व संजय उर्फ राजू ने नगर निगम प्रशासन व रेलवे प्रशासन से मांग की है कि इस पुल को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाये।
फोटो :3 स्टील ब्रिज की उखड़ी हुई टाईलें।
—
SATYA NARAYAN SHARMA
Crime Reporter
Contact No. 70870-64500, 98150-75201
सत्य नारायण शर्मा (शर्मा पत्रकार)
Nai Abadi St. No.11, Kumarawali Gali, ABOHAR
क्राईम रिपोर्टर, अबोहर, जिला फाजिल्का (पंजाब)
हर प्रकार की खबरें, विज्ञापन, जन्मदिन, सालगिरह, शोक बेदखली, बेदखली बहाल करवाने, कोर्ट नोटिस संदेश प्रकाशित करवाने के लिए सम्पर्क करें

More Stories
भागलपुर3अगस्त26*अकबरनगर थानान्तर्गत 2.409 कि०ग्रा० गांजा के साथ तीन अपराधकर्मियों को किया गया गिरफ्तार।
लखनऊ3अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
प्रयागराज/लखनऊ3 अगस्त26*बड़ी खबर | NCLT में LDTA विवाद पर सुनवाई जारी, चर्च संपत्तियों और सदस्यता पर उठे सवाल*