पंजाब 09 मई 2024* डेढ़ माह टूटा पड़ा है नगर निगम का बाथरूम, सफाई व्यवस्था का निकला जनाजा
अबोहर, 09 मई (शर्मा/सोनू): अबोहर नगर निगम के बाहर बने बाथरूम लगभग डेढ़ माह से टूटा पड़ा और यहां सफाई व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। नगर निगम के अधिकारियों ने डेढ़ माह में इसे ठीक तो क्या कराना था बल्कि इसकी सफाई व्यवस्था की तरफ भी ध्यान नहीं दिया। यहां के दुकानदारों व राहगीरों का कहना है कि जब नगर निगम अपने बाहर बने बाथरूम ठीक करवाने में असमर्थ है तो शहर की समस्याओं को कैसे हल करेगा। उन्होंने कहा यहां इतनी गंदगी है कि लोग बाथरूम का प्रयोग करना तक बंद कर गए हैं। लोगों का कहना है कि यदि नगर निगम इन बाथरूमों को ठीक नहीं करवा सकता तो इस पर ताला लगाकर बंद कर दिया जाये ताकि यहां से उठने वाली दुर्गंध से तो छुटकारा मिल जाये।
फोटो:3, नगर निगम के टूटे हुए बाथरूम व पसरी गंदगी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
गोरखपुर6अप्रैल 26*CM योगी ने जनता दर्शन में सुनी समस्याएं, बिटिया की फीस भरने के दिए निर्देश
श्रीगंगानगर6 अप्रैल 26*भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 60 करोड़ की हेरोइन पकड़ी_:*
दिल्ली6 अप्रैल 26*क्राइम ब्रांच ने सरकारी मुफ्त दवाओं के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया।