पंजाब 07 फरवरी 2024* नगर थाना पुलिस ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित युवक को काबू किया, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 06 फरवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपी गुरमीत सिंह, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी नवदीप सिंह, एएसआई जगराज सिंह, एएसआई रणजीत सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने चोरी के मोटरसाईकिल सहित युवक सूरज सिंह उर्फ सेगी पुत्र मोहन सिंह वासी फलियांवाला चक राईयांवाला जिला फाजिल्का को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार नगर थाना पुलिस ने राजिंद्र फुटेला पुत्र अमरजीत सिंह वासी गली नं. 7 आनंद नगरी अबोहर के बयानों पर उनका मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोप में मुकदमा नं. 21, 5-5-24 भांदस की धारा 379, 411 आईपीसी के तहत सूरज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच जारी है।
फोटो:1, पुलिस पार्टी व आरोपी।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*