पंजाब 07 फरवरी 2024* आम्र्स एक्ट के आरोपी हरनेक सिंह उर्फ निक्का सबूतों के अभाव में बरी
-एडवोकेट हरप्रीत सिंह की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने किया बरी
अबोहर, 07 फरवरी (शर्मा/सोनू):अबोहर सबडिवीजन के न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में आम्र्स एक्ट के आरोपी हरनेक सिंह उर्फ निक्का उर्फ अनमोल पुत्र इंद्रजीत सिंह वासी मानकपुर तरनतारन के वकील हरप्रीत सिंह ने अपनी दलीलें पेश की। दूसरी ओर सरकारी वकील तथा थाना खुईयांसरवर पुलिस ने अपनी दलीलें पेश की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एडवोकेट हरप्रीत सिंह की दलीलों को मद्देनजर रखते हुए हरनेक सिंह उर्फ निक्का को सबूतों के अभाव में बरी किया। जानकारी अनुसार थाना खुईयांसवर पुलिस ने 9.7.20 को हरनेक सिंह उर्फ निक्का उर्फ अनमोल पुत्र इंद्रजीत सिंह वासी मानकपुर तरनतारन को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। हरनेक सिंह ने अपने वकील के माध्यम से अदालत में पेश होकर जमानत करवाई। अदालत ने हरनेक सिंह उर्फ निक्का को सबूतों के अभाव में बरी किया।
फोटो:4, एडवोकेट हरप्रीत सिंह व हरनेक सिंह।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
चन्दौली30जून26*DDU मंडल में रिटायर रेलकर्मियों की भावभीनी विदाई:
नई दिल्ली30जून26*पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर लागू 100 प्रतिशत कस्टम ड्यूटी छूट को 15 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
लखनऊ30जून26*पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, आज मध्यरात्रि से नई शुल्क दरें लागू।*