पंजाब 07 अगस्त 2023* रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ेे पीपल व बोहड़ को काटने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग, लोगों में भारी रोष।
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपी आज़तक
पंजाब 07 अगस्त 2023* रेलवे स्टेशन के बाहर खड़ेे पीपल व बोहड़ को काटने वालों के खिलाफ कार्यवाई की मांग
लोगों में भारी रोष
अबोहर, 07 अगस्त (शर्मा/सोनू): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान चला रखा है और पूरे देश में पौधारोपण अभियान शुरू किया था। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी पंजाब को हरा भरा बनाने के लिए पौधारोपण अभियान चलाया था। लेकिन अबोहर रेलवे स्टेशन के बाहर लगे पीपल व बोहड़ को पूरी तरह छांग दिया गया है जिससे लोगों में रोष पाया जा रहा है। नरसेवा नारायण सेवा के प्रधान राजू चराया व समाजसेवी रजत लूथरा व अन्य लोगों ने रोष जताया है। उनका कहना है कि यदि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ऑनलाईन दिखाना तो टैंट को साइड करके भी लगाया जा सकता था। जिन लोगों ने इन पेड़ों की दुर्गती की है कि उनके खिलाफ कार्यवाई की जानी चाहिए। जो लोग हरिद्वार अपने परिजनों के फूल लेकर जाते हैं वहां रूकते हैं और जल चढ़ाते हैं। इसके अलावा गर्मियों के दिनों में यात्री इसकी छाया में अक्सर खड़े होकर राहत की सांस लेते थे।
फोटो: रेलवे स्टेशन के बाहर काटे गए वृक्ष।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें