पंजाब 06 नवम्बर 2024* नगर निगम के बाहर बने खड्डों से लोग परेशान : राजू चराया
अबोहर, 06 नवंबर (शर्मा/सोनू: शहर के मुख्य मार्गों पर बने खडडें से जहां लोग परेशान हैं। लोग नगर निगम प्रशासन से बार-बार इन खड्डों को भरने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन नगर निगम के कान से जूं तक नहीं रेंग रही। इधर समाजसेवी राजू चराया का कहना है कि नगर निगम अपने बाहर बने खड्डों को ही ठीक नहीं करवा पा रहा तो शहर के अन्य मार्गों पर बने खड्डों को कैसे ठीक करेगा। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में इन खड्डों में पानी भर जाने से राहगीरों को और भी ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण यह खड्डे दिखाई नहीं देते जिससे हादसे होने की आशंका रहती है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि सड़कों पर बने खड्डों को जल्द से जल्द भरा जाये ताकि लोगों को राहत मिल सके।
फोटो:1, राजू चराया फाईल फोटो व नगर निगम के बाहर बने खड्डे
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा 30 मई 26* 02 अभियुक्तगण को चोरी की घटना में किया गिरफ्तार ,कब्जे से 350 ग्राम पीली धातु , 2.3 कि0ग्रा0 सफेद धातु बरामद।*
कानपुर नगर30मई26*अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ अभियान में 05 अभियुक्त गिरफ्तार
लखनऊ ३० मई २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*