पंजाब 06 दिसम्बर 2023* नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश जारी किये एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने गुमजाल नाके पर डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन द्वारा चैकिंग जारी
संवाददाता – पंजाब से सत्यनारायण शर्मा की रिपोर्ट, न्यूज़ यूपीआजतक
पंजाब 06 दिसम्बर 2023* नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश जारी किये एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी ने गुमजाल नाके पर डीएसपी अबोहर अरूण मुंडन द्वारा चैकिंग जारी
अबोहर, 06 दिसंबर (शर्मा/सोनू): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने के निर्देश जारी किये हैं। पंजाब पुलिस के डीजेपी गौरव यादव द्वारा सभी एसएसपी को नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाई करने के आदेश जारी किये। फाजिल्का के एसएसपी मनजीत सिंह ढेसी के नेतृत्व में डीएसपी अरूण मुंडन, गुमजाल स्टेट नाका पंजाब पर कड़ी नाकाबंदी कर राजस्थान से आने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही है। इसी तरह डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, राजपुरा बैरियर पर नाकाबंदी कर चैकिंग की जा रही है। डीएसपी अरूण मुंडन ने बताया कि पंजाब में नशा तस्करी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने गांव के सरपंचों, पंचों व अन्य लोगों से अपील की है कि यदि आपके इलाके में कोई नशा तस्करी करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। नशा तस्कर के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:2, नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग करती पुलिस।
More Stories
वाराणसी 4 नवम्बर 26*अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, काशी विद्वत परिषद एवं श्री गंगा सभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
लखनऊ 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 4 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*